RBI Monetary Policy: FY23 GDP ग्रोथ अनुमान 7.8% से घटाकर 7.2%- शक्तिकांत दास

नई दिल्ली, 08 अप्रैल। रिजर्व बैंक ने आज वित्त वर्ष 2022-23 की पहली क्रेडिट पॉलिसी जारी की है। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। हालांकि रिजर्व बैंक ने आज अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा है। तो वहीं वित्त वर्ष 2023 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी पर रखा गया है।

वित्त वर्ष 2023 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7.2 फीसदी रखा गया

आरबीआई गर्वनर के संबोधन की खास बातें

  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इंडिया के लिए ये चुनौती भरा वक्त है।
  • आने वाले दिनों में भी शेयर बाजार में अनिश्चितता बरकरार रहने के ही आसार नजर आ रहे हैं।
  • 18 अप्रैल से मनी मार्केट खुलने का समय सुबह 9 बजे होगा।
  • लगातार 11वीं बार रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट (MSFR) और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि ने कहा कि इकोनॉमी को अभी सपोर्ट की जरूरत है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY23 GDP ग्रोथ अनुमान 7.8% से घटाकर 7.2% हो गई है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY23 के Q2 में GDP ग्रोथ अनुमान 7% से घटाकर 6.2% हो गई है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY23 के Q3 में GDP ग्रोथ अनुमान 4.3% से घटाकर 4.1% हो गई है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY23 के Q4 में GDP ग्रोथ अनुमान 4.5% से घटाकर 4% हो गई है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY23 में महंगाई दर 5.7% रहने का अनुमान है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि GDP ग्रोथ अनुमान $100/बैरल पर आधारित है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा किसभी रेगुलेटेड कंपनियों में ग्राहकों की सर्विस स्टडी के लिए पैनल का गठन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+