बाजार में जल्द आएंगे 10 रुपये के नए नोट, चॉकलेट कलर में ये होंगे फीचर्स

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 200 और 50 के नोटों के बाद अब मार्केट में 10 रुपये का नया नोट लाने वाला है। ये नया नोट महात्मा गांधी सीरीज के तहत जारी होगा और सबसे अलग रंग का होगा। खबरों के मुताबिक RBI अब तक 10 रुपये के 100 करोड़ (संख्या) नोट छाप भी चुका है।

Recommended Video

    RBI to issue new chocolate coloured Rs 10 note, Know full details | वनइंडिया हिंदी
    !0 Rupee Note

    नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 200 और 50 के नोटों के बाद अब मार्केट में 10 रुपये का नया नोट लाने वाला है। ये नया नोट महात्मा गांधी सीरीज के तहत जारी होगा और सबसे अलग रंग का होगा। खबरों के मुताबिक RBI अब तक 10 रुपये के 100 करोड़ (संख्या) नोट छाप भी चुका है।

    सुरक्षा के लिए ये होंगे फीचर्स

    सुरक्षा के लिए ये होंगे फीचर्स

    RBI को नए नोट के डिजाइन की मंजूरी पिछले हफ्ते ही सरकार से मिली है। बाजार में आने वाला नया 10 रुपये का नोट चॉकलेट ब्राउन रंग का होगा। इसमें ओडिशा के मशहूर कोणार्क सूर्य मंदिर की तस्वीर होगी। कहा जा रहा है कि इन नए नोटों में सुरक्षा फीचर्स भी पहले से बेहतर होंगे। इसमें नंबर पैनल के इनसेट में अंग्रेजी का 'L' अक्षर होगा और पीछे की तरफ छपाई का वर्ष लिखा होगा।

    2016 में रद्द किए थे 1000-500 रुपये के नोट

    2016 में रद्द किए थे 1000-500 रुपये के नोट

    आखिर बार 10 रुपये के नोट के डिजाइन में 12 साल पहले, 2005 में बदलाव किया गया था। पिछले साल ही अगस्त में RBI ने बाजार में महात्मा गांधी सीरीज के 200 और 50 के नए नोट जारी किए थे। 8 नवंबर 2016 को, सरकार ने बाजार में मौजूद 1000 और 500 रुपये नोटों की वैधता रद्द कर दी थी जिसके बाद RBI ने 2000 रुपये का नया नोट जारी किया था और 500 के नोट को बदल दिया था।

    पिछले महीने तक इतने छपे नए नोट

    पिछले महीने तक इतने छपे नए नोट

    लोकसभा में वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 8 दिसंबर तक RBI ने 500 के 16.96 अरब नोट (संख्या) और 2000 के 3.6 अरब (संख्या) प्रिंट किया है। इन नोटों का कुल मूल्य 15 लाख करोड़ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+