रायगढ़ सहकारी बैंक पर RBI ने लगाई कई पाबंदियां, 15000 से अधिक निकासी पर रोक

मुंबई, 19 जुलाई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र के एक और बैंक पर कड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने रायगढ़ सहकारी बैंक पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। दरअसल बैंक कई तरह की वित्तीय अनियमितता में शामिल था, जिसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रायगढ़ सहकारी बैंक के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। नई पाबंदियों के तहत अब रायगढ़ सहकारी बैंक से ग्राहक अधिकतम 15000 रुपए ही निकाल सकते हैं।

अधिकतम निकासी सीमा 15 हजार

अधिकतम निकासी सीमा 15 हजार

रिजर्व बैंक की पाबंदी के अनुसार रायगढ़ सहकारी बैंक अब बिना आरबीआई की अनुमति के पुराने लोन को रिन्यू नहीं कर सकता है। साथ ही नया लोन जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही किसी भी तरह के निवेश पर भी बैंक पर पाबंदी लगा दी गई है। अब बैंक में किसी भी तरह के डिपॉजिट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा है कि बैंक के ग्राहक फिर वह चालू खाते के हों या फिर बचत खातों के अधिकतम 15000 रुपए की निकाल सकते हैं।

6 महीने के लिए पाबंदी

6 महीने के लिए पाबंदी

आरबीआई ने बैंक पर यह पाबंदियां अगले छह महीने तक के लिए लगाई है। रिजर्व बैंक ने यह स्पष्ट तौर पर कहा है कि रायगढ़ सहकारी बैंक पर जो प्रतिबंध लगाए गए हैं उसका यह कतई मतलब नहीं है कि हम उनका लाइसेंस रद्द कर रहे हैं। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने श्री छत्रपति राजर्षि शाहू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। फ्रॉड क्लासिफिकेशन संबंधित नियमों की अनदेखी के चलते बैंक पर यह जुर्माना लगाया गया है। इस नियम के तहत आरबीआई बैंकों पर समय-समय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करता है।

फेडरल बैंक-बैंक ऑफ इंडिया पर भी हुई थी कार्रवाई

फेडरल बैंक-बैंक ऑफ इंडिया पर भी हुई थी कार्रवाई

हाल ही में रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ इंडिया और फेडरल बैंक पर भी जुर्माना लगाया था। बैंकों ने केवाईसी नियमों को लेकर नियमों में ढिलाई बरती थी, जिसके चलते रिजर्व बैंक ने यह कार्रवाई की थी। फेडरल बैंक पर 5.72 करोड़ रुपए और बैंक ऑफ इंडिया पर 70 लाख रुपए का आरबीआई ने जुर्माना लगाया था। आरबीआई ने अपने बयान में कहा था कि नो योर कस्टरम के मानदंडो के कुछ अहम प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है, जिसके चलते बैंक पर यह जुर्माना लगाया जा रहा है।

कई बैंकों पर जुर्माना

कई बैंकों पर जुर्माना

इसके अलावा रिजर्व बैंक ने गुरुग्राम स्थित धानी लोन्स एंड सर्विसेस लिमिटेड पर भी 7.6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक पर भी रिजर्व बैंक ने कार्रवाई की थी और 1 करोड़ 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना आरबीआई के रेगुलटेरी नियमों का पालन नहीं करने की वजह से लगाया गया था। रिजर्व बैंक इस महीने तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+