RBI की बड़ी कार्रवाई,8 सरकारी बैंकों पर ठोका 12 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आठ सरकारी बैंकों पर 12 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। बैंक ने नियमों की अनदेखी को लेकर इन बैंकों पर जुर्माना ठोका है। आरबीआई ने शुक्रवार को इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर बैंकिंग नियमों की अनदेखी करने पर 12 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है।

आरबीआई ने इन बैंकों पर चालू खातों को का सही से रखरखाव नहीं करने और आरबीआई ने दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर इन बैंकों को आरबीआई की ओर ने जुर्माना लगाने का फैसला किया गया।
केंद्रीय बैंक ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इलाहाबाद बैंक पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है, जबकि यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा पर 1.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है, वहीं ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और कॉर्पोरेशन बैंक पर एक करोड़ रुपए का फाइन लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications