RBI Penalty: रिजर्व बैंक ने इन 3 बड़े बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई
RBI Penalty On Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को तीन बड़े बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया। इन तीनों बैंकों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है। जिन बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एक्सिस बैंक हैं। इनमें सबसे अधिक जुर्माना जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर लगाया गया है।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना
तीनों बैंकों में सबसे अधिक जुर्माना जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर लगाया गया है। जम्मू कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक पर RBI के दिशानिर्देश का उल्लंघन करने का आरोप है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना
RBI ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस बैंक पर भी RBI के नियम का उल्लंघन करने का आरोप है।
एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना
रिजर्व बैंक के मुताबिक एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड बकाया के देर से भुगतान के लिए कुछ खातों में पेनाल्टी लगाया था, हालांकि ग्राहकों ने अन्य माध्यम से नियत तारीख तक बकाया का भुगतान कर दिया था। आरबीआई ने कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications