RBI ने एक और पर लगाया 27.5 लाख का जुर्माना, जानें क्या है बड़ी कार्रवाई की वजह ?
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड सिंघ बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक पर 27.5 लाख का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। बैंक पर ये जुर्माना बैंकों के नियमों की अनदेखी के कारण लगाया गया है। बैंक द्वारा लगातार किए जाने रहे बैंकिंग अधिनियमों की अनदेखी के बाद ये जुर्माना लगाया गया है। आपको यहां बता दें कि बैंक पर लगाए गए इन पेनेल्टी का बैंक के खाताधारकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

आरबीआई ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर 27 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। आरबीआई के मुताबिक बैंक ने नियमों का उल्लंघन किया , जिसके बाद बैंक पर ये कार्रवाई हुई है। बैंक को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन बैंक की ओर से मिली जवाब ने असंतुष्ट होने के बाद केंद्रीय बैंक ने 27.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
आरबीआई की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब एंड सिंध बैंक ने बाहरी बेंचमार्क-आधारित कर्ज पर आरबीआई द्वारा तय किए गए नियमों का पालन नहीं किया। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। हालांकि बैंक पर हुई इस कार्रवाई का बैंक के खाताधारकों पर असर नहीं होता। उनका पैसा बैंक में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें पहले की दर से ही ब्याज मिलते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications