RBI ने लॉन्च की UPI123Pay सर्विस, बिना इंटरनेट भेज सकेंगे पैसे, जानिए पूरी डिटेल
RBI की नई सर्विस, बिना इंटरनेट भेज सकेंगे पैसे, जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली, 8 मार्च। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज एक नई सर्विस की शुरुआत की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने 8 मार्च को नई UPI सर्विस की शुरुआत की, जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट के जब चाहे किसी को पैसे भेज सकते हैं। इसका लाभ देश के 40 करोड़ फीचर मोबाइल फोन यूजर्स को मिलेगा। आरबीआई की इस खास सर्विस से मोबाइल यूजर्स सुरक्षित तरीके से किसी भी वक्त फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्रेरित करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 'यूपीआई 123पे' (UPI123Pay) सर्विस की शुरुआत की है। खास बात ये हैं कि इस सेवा के लिए या इस यूपीआई123पे सर्विस के जरिए फंड ट्रांजैक्शन के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इस सेवा के जरिए डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। आप एक फीचर फोन यानी साधारण फोन की मदद से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इस सर्विस को लेकर आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि यूपीआई123पे की मदद से ग्रामीण और साधारण लोग जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं वो भी यूपीआई के साथ डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक यूपीआई लेनदेन 76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल तक ये आंकड़ा 41 लाख करोड़ रुपए का था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि वो दिन दूर नहीं जब ये लेनदेन 100 लाख करोड़ का हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications