खुशखबरी: इस साल रेलवे में बंपर वैकेंसी, 1.42 लाख पदों पर होगी नियुक्ति
खुशखबरी: इस साल रेलवे में बंपर वैकेंसी, 1.42 लाख पदों पर होगी नियुक्ति
नई
दिल्ली। भारतीय रेलवे में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे इस साल 1.42 लाख पदों पर नौकरियां निकालने जा रही है। रेलवे में 2.98 लाख पद खाली है। इन पदों पर अगले एक साल में नियुक्तियां कर ने की तैयारी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में भर्तियों को लेकर लोकसभा में जानकारी दी और कहा कि 4.61 लाख युवाओं को पिछले दशक में रेलवे में रोजगार मिला है। रेल मंत्री ने रेलवे में निकाली गई वैकेंसी की जानकारी दी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
रेलवे में बंपर वैकेंसी
आपको बता दें कि फरवरी-मार्च 2018 से शुरू हुआ रेलवे में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले साल रेलवे में 1,40,000 भर्तियां निकली थीं। रेलवे आने वाले 2 सालों में 1 लाख ने अधिक नौकरियां निकालने जा रहा है। रेल मंत्री के मुताबिक साल 2018, 2019, 2020 में रेलवे में 4 लाख लोगों को नियुक्त करने की योजना है। 23 जनवरी, 2019 को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि रेलवे में और 2.50 लाख नौकरियां निकलेंगी। रेल मंत्री ने कहा था कि रेलवे में 1.50 लाख भर्तियों की परीक्षा प्रक्रिया चल रही है,जबकि सवा दो लाख से ढाई लाख और भर्तियां निकलेंगी।

रेलवे में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर
रेलवे में साल 2019 में 1,42,648 भर्तियों के लिए आवेदन जारी किया गया हैं। ग्रुप डी ( RRC Group D ) की 1,03,769 भर्तियों के लिए आवेदन जारी किया गया, वहीं RRB NTPC के लिए 35,277 वैकेंसी, RRB Ministerial की 1665 वैकेंसी के लिए आवेदन जारी किया गया। वहीं RRB मेडिकल स्टाफ की 1937 भर्तियों के लिए आवेदन जारी किया गया।

रेल मंत्री ने दी जानकारी
रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि 1991 में रेलवे में 16,54,985 कर्म चारी थे, जबकि 2019 में 12,48,101 कर्मचारी है। कर्मचारी रिटायर तो हो रहे हैं, लेकिन भर्तियां उस तादात में नहीं हो रही है। रेल मंत्री के मुताबिक कर्मचारियों की संख्या में कमी होने के बावजूद रेलवे के कामों पर असर नहीं पड़ा है। आंकड़ों के मुताबित रेलवे में जून 2019 तक रेलवे के A, B, C और D कैटेगरी में 2,98,574 सीटें खाली है, जबकि 2,94,420 पदों पर फिलहाल वैकेंसी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications