Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलवे के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, इस स्थिति में सरकार देगी 25000 रुपए

नई दिल्ली। रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने कर्मचारियों की सेवाकाल में होने वाली मृत्यु की स्थिति में उस कर्मचारी को तत्काल सहायता के तौर पर 25,000 रुपए दिए जाने जाएंगे। रेलवे ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है। नए निर्देश से पहले सेवाकाल में किसी भी रेलवे कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसे सहायता राशि के तौर पर 15000 रुपए दिए जाते थे, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 25000 रुपए दिए जाएंगे।

 रेलवे कर्मचारी के लिए राहत भरी खबर

रेलवे कर्मचारी के लिए राहत भरी खबर

रेल मंत्रालय ने रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया है। रेल मंत्रालय का यह निर्देश सबसे अधिक उन रेल कर्मियों को सुविधा प्रदान करेगा जो बेहद जोखिम भरी स्थिति में काम करते हैं। इन कर्मचारियों को मंत्रालय के इस आदेश से राहत मिलेगी। सेवाकाल के दौरान अगर कर्मचारियों के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उन्हें तत्काल सहायता के तौर पर 25000 रुपए दिए जाएंगे।

रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर


सरकार के इस फैसले का रेलवे कर्मचारियों ने स्वागत किया है। रेलवे कर्मचारी यूनियंस ने रेल मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत किया है। कर्मचारी संगठनों ने कहा है कि काम के दौरान आपात स्थिति में किसी कर्मचारी को मिलने वाली ये सहायता राशि उसके लिए काफी मददगार साबित होगी। हालांकि उन्होंने सरकार से इसे और बढ़ाए जाने की मांग की है।

 कर्मचारियों की मांग

कर्मचारियों की मांग

आपको बता दें कि रेलवे कर्मचारियों ने भले ही सरकार के इस फैसले का स्वागत किया हो, लेकिन कर्मचारियों की मांग है कि लंबे वक्त से लंबित उनकी मांग को सरकार पूरा करे। रेलवे के कर्मचारी काफी समय से ग्रुप इंश्योरेंस की राशि को बढ़ाए जाने की मांग भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि किसी दुर्घटना के समय कर्मचारियों को ग्रुप इंश्योरेंस के तहत अधिकतम 30000 रुपये मिल पाते हैं, जो कि बेहद कम है। इसे और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+