Railway Budget 2026 Expectations: इस साल निर्मला सीतारमण के खजाने से रेलवे को हैं ये सारी उम्मीदें!
Railway Budget 2026 Expectations: देश के आम बजट से आम वेतनभोगी से लेकर उद्योगपतियों और रेलवे से लेकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक को उम्मीदें रहती हैं। रेलवे सेक्टर एक बार फिर बड़ी उम्मीदों के साथ सरकार की ओर देख रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को जब यूनियन बजट पेश करेंगी, तो रेलवे के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, सेफ्टी अपग्रेड और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई अहम ऐलान होने की संभावना है।
पिछले कुछ सालों में रेलवे को रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर मिला है और बजट 2026 में इस रफ्तार के और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे आज भी देश में सार्वजनिक परिवहन के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प है। हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि और सड़कों के विस्तार के बावजूद रेलवे को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

Railway Budget 2026 Expectations: रेलवे को है ये सारी उम्मीद
कैपिटल एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी की उम्मीद : सबसे बड़ी उम्मीद कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) को लेकर है। आसान शब्दों में कहें, तो रेलवे सेक्टर को उम्मीद है कि सरकार के खजाने से ट्रेनों के रख-रखाव, निर्माण और सुविधाओं के विस्तार के लिए पैसों के ज्यादा आवंटन की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे के लिए ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा के आवंटन की संभावना जताई जा रही है। इस फंड का इस्तेमाल नई रेल लाइनों, ट्रैक डबलिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन और हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण में किया जा सकता है। सरकार का फोकस रेलवे नेटवर्क को ज्यादा आधुनिक और सुरक्षित बनाने पर है।
हाई-स्पीड और वंदे भारत पर जोर: बजट 2026 में वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है। नई पीढ़ी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों और इंटरसिटी हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, सेमी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स को भी गति दी जा सकती है, जिससे बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा।
यात्री सुविधाओं में सुधार की आस: रेलवे बजट से आम यात्रियों को भी कई राहतों की उम्मीद है। स्टेशनों के पुनर्विकास, बेहतर वेटिंग एरिया, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल टिकटिंग और रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग सिस्टम पर निवेश बढ़ सकता है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत और ज्यादा रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने की तैयारी है।
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर फोकस: रेल दुर्घटनाओं को सीमित करने और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलने की संभावना है। कवच (KAVACH) जैसी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम को देशभर में लागू करने के लिए अतिरिक्त बजट दिया जा सकता है। इसके साथ ही AI आधारित मेंटेनेंस, ड्रोन इंस्पेक्शन और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम पर भी निवेश बढ़ने की उम्मीद है।
फ्रेट और लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बढ़ावा: सरकार रेलवे के जरिए लॉजिस्टिक्स लागत कम करने पर भी ध्यान दे रही है। डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर (DFC) के विस्तार और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क्स के लिए बजट में खास प्रावधान किए जा सकते हैं। इससे उद्योगों को फायदा मिलेगा और रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications