Reliance Jio को मिला एक और बड़ा निवेशक, 730 करोड़ रु निवेश करेगी क्वालकॉम
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज एक के बाद एक निवेश जियो प्लेटफॉर्म में करती जा रही है। जियो प्लेटफॉर्म में एक और निवेश हुआ है। जियो प्लेटफॉर्म को अपना 13वां निवेशक मिल गया है। टेक्नॉलिजी कंपनी Qualcomm Incorporated अब जियो में निवेश करने जा रही है। क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड की इनवेस्टमेंट कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स रिलायंस जियो में 730 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

रिलायंस जियो का ये तेरवां निवेश है। इस निवेश में क्वालकॉम वेंचर्स 730 करोड़ रुपए का निवेश कर रिलायंस जियो में 0.15 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगी। इस सौदे के लिए Jio की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपए मापी गई है। इस डील के साझ ही रिलायंस जियो अब तक 118,318.45 करोड़ रुपए हिस्सेदारी बेचकर जुटा चुकी है।
आपको बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म बेचकर रिलायंस अपने आपको कर्जमुक्त कर चुकी है। कंपनी ने रिलायंस जियो में निवेश की शुरुआत लॉकडाउन के बीच 22 अप्रैल को की, जिसके बाद ताबड़तोड़ डील करती चली गई। इस डील की शुरुआत फेसबुक के साथ की। इन निवेशों के बाद रिलायंस इंडस्ट्री न केवल कर्जमुक्त हो चुकी है बल्कि जियो ने रिकॉर्ड भी बना लिया है। जियो में होने वाला ये निवेश दुनिया में किसी भी कंपनी में लगातार होने वाला यह सबसे बड़ा निवेश है। अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने सबसे पहले रिलायंस जियो में निवेश की शुरुआत की, जिसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबादला, आबूधाबी इन्वेस्टमेंट, टीपीजी, एल केटरटन, पीआईएफ और अब इंटेल कैपिटल शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications