चार दिन तक एक-एक पैसे के लिए भटकेंगे आप!
मुंबई। आपके लिए दिसंबर के शुरूआती चार दिन इतने परेशानी में बीत सकते हैं कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते। दरअसल, बैंक हड़ताल पर जाने वाले हैं। ऐसे में आपको एक-एक पैसे के लिए भटकने के बावजूद भी कैश न मिले यह संभव हो सकता है। बैंक कर्मचारी चार दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। जिससे बैंक का सारा काम बाधित होना तय माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक देश भर में सरकारी बैंकों के कर्मचारी वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दो दिसंबर से लेकर पांच दिसंबर तक हड़ताल पर जा रहे हैं। जिससे सार्वजनिक बैंकों में करोड़ों-अरबों रुपए का लेन-देने प्रभावित हो सकता है। इससे पहले भी बैंक कर्मचारियों ने बारह नवम्बर को एक दिन की हड़ताल की थी। जिससे करोड़ों रुपए का लेन-देने प्रभावित हुआ था।
गौरतलब है कि सार्वजनिक बैंक में कार्यरत कर्मचारी अपने वेतन में वृद्धि की मांग वर्ष 2012 से कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी यूनियनें कम से कम 23 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग पर अड़ी हुई हैं। जबकि बैंक दस से ग्यारह फीसदी ही बढ़ोतरी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications