Price Hike: नहाना-धोना भी हुआ महंगा, साबुन-सर्फ समेत इन चीजों के बढ़े दाम, पूरी लिस्ट

Price Hike: पेट्रोल, एलपीजी के बाद साबुन, सर्फ समेत ये सामान हुए महंगे

नई दिल्ली। 8 सितंबर। Hindustan Unilever Products. पहले पेट्रोल-डीजल के दाम लोगों के बजट को बिगाड़ रहे थे, फिर सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बढ़ती कर महंगाई के बोझ को बढ़ा दिया गया। महंगाई की आग यहीं नहीं रुकी, LPG सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी कर किचन के बजट को बिगाड़ दिया गया गया । दूध की कीमतों में तेजी आई तो अब आम लोगों के लिए नहाना-धोना भी महंगा हो जाएगा। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर दी है। अब साबुन, डिटर्जेंट भी महंगे हो गए है। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

Recommended Video

    Daily Use Procduct Price Hike: 14% तक उत्पादों के दाम हिंदुस्तान यूनिलीवर ने बढाये | वनइंडिया हिंदी
     महंगा हुआ साबुन-सर्फ

    महंगा हुआ साबुन-सर्फ

    एचयूएल ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम में बढ़ोतरी की है। जहां सर्फ व्हील पाउडर के दाम 3.5 फीसदी तक बढ़ गए तो वहीं लक्स साबुन की कीमत 12 फीसदी तक बढ़ गई है। आपको बता दें कि लक्स साबुन हिंदुस्तान यूनिलीवर का सबसे पॉपुलर ब्रांड है। कंपनी ने लागत बढ़ते के कारण अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। व्हील पाउडर, सर्फ एक्सेल, रिन जैसे वांशिंग पाउडर के दाम में तेजी आएगी। व्हील सर्फ जहां 4 स 5 रूपए महंगा हो जाएगा, तो वहीं सर्फ एक्सेल के 1 kg पैक की कीमत 14 रुपए बढ़ गई। वहीं रिन सर्फ के दाम 5 रूपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए।

    इन प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े

    इन प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े

    वहीं लक्स साबुन की कीमत 12 फीसदी तक बढ़ गई, जबकि लाइफ ब्वॉय साबुन के दाम में 8 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम मं तेजी आने और कच्चे माल के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण दाम में तेजी करनी पड़ी है। वहीं कंपनी क प्रोडक्ट्स के दाम में तेजी आने के बाद HUL के शेयर के भाव में उछाल देखने को मिला।

    CNG और PNG भी हुआ महंगा

    CNG और PNG भी हुआ महंगा

    29 अगस्त से सीएनजी-पीएनजी(CNG PNG Price Hike) के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई। दिल्ली,एनसीआर जैसे शहरों में रविवार में सीनजी-पीनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई। IGL द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज से CNG की कीमत 45.20 रुपए प्रति किलोग्राम तय किया गया है तो वहीं पीएनजी की कीमत 29.61 रुपए स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर तय किया गया है

    1 सितंबर से LPG के दाम बढ़े

    1 सितंबर से LPG के दाम बढ़े

    1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दाम मं बढ़ोतरी कर दी गई। गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुप बढ़ा दिए गए। जिसके बाद राजधानी में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम अब 884.50 रु. हो गया । 1 सितंबर से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है, अब उसका रेट 1693 रुपये हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+