रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समीक्षा:रेपो रेट में बदलाव नहीं,6.5 फीसदी पर बरकरार
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फेस्टिवल सीजन के शुरुआत के साथ लोगों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई की मैद्रिक समीक्षा की बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखा गया। आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। आरबीआई ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बनाए रखा है। वहीं रिवाइज रेपो रेट 6.25 फीसदी है । बैठक में फैसला किया गया कि नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं इनफ्लेशन रेट 4 फीसदी ही रहेगा।

आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2019 में जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी बने रहने की उम्मीद जताई है। रिजर्व बैंक की मैद्रिक समीक्षा बैठक से पहले इसकी संभावना प्रबल थी कि आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है, ताकि बढ़ती महंगाई को काबू में रखा जा सके, लेकिन केंद्रीय बैंक ने लोगों को राहत दी है।
बैठक में आरबीआई ने महंगाई को 4 फीसदी रखने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन इस साल महंगाई बैंक के लक्ष्य से ऊपर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले दो मैद्रिक समीक्षा बैठकों में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। पिछली बार की गई बढ़ोतरी के साथ फिलहाल रेपो रेट 6.5 फीसदी बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications