महंगाई ने दिया एक और झटका, बढ़े PNG के रेट, 15 दिन में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी
महंगाई ने दिया एक और झटका, दिल्ली में बढ़े PNG के रेट, 15 दिन में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली। महंगाई के नाम पर कांग्रेस ने आज सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं इन सबके बीत ही दिल्लीवालों को एक और महंगाई का कंरट लगा है। दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में 15 दिनों में दूसरी बार पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी किए गए हैं। इससे पहले 26 जुलाई को पीएनजी के रेट में बढ़ाए गए थे और अब एक बार फिर से आम जनता को झटका लगा है।
Recommended Video

महंगाई का एक और झटका
सड़क से लेकर संसद तक महंगाई की चर्चा हो रही है। महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। महंगाई से आम जनता परेशान है तो इसी बीच दिल्लीवालों पर महंगाई का एक और बम फूट गया है। दिल्ली में PNG के रेट फिर से बढ़ा दिए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिडेट ने शुक्रवार को पीएनजी के दाम में 2.63 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली -एनजीआर में आज रात से पीएनजी की कीमत बढ़ जाएगी । दिल्ली में पीएनजी की कीमत 50.59 रुपए प्रति SCM हो गई है। वहीं नोएडा में इसकी कीमत 50.46 रुपए प्रति एनसीएम, गाजियाबाद में 50.46 रुपए प्रति SCM और गुरुग्राम में इसकी कीमत 48.79 प्रति एससीएम हो गई है।
आईजीएल की ओर से ट्वीट कर इस बढ़ोतरी का कारण भी बताया गया। इनपुट गैस लागत में बढ़ोतरी के कारण लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में घरेलू पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी किया गया है और अब यहां पीएनजी की कीमत 5 अगस्त 2022 से 53.10 रुपए प्रति एससीएम कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications