बड़ी खबर: 1 सितंबर से PNB करने जा रहा है बड़ा बदलाव, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
बड़ी खबर: 1 सितंबर से PNB करने जा रहा है बड़ा बदलाव, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली। PNB Savings Account. पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। बैंक ने अपने ग्राहकों की बचत को कम करने की तैयारी कर ली है। बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला किया है। पंजाब नेशनल बैंक( Punjab National Bank) ने 1 सितंबर से सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटाने का फैसला किया है। PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक 1 सितंबर से सेविंग्स अकाउंट है, उनकी ब्याज दरों में कटौती की जाएगी।

PNB ग्राहकों को झटका
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देने की तैयारी कर ली है। 1 सितंबर से सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव होने जा रहा है। बैंक ने ब्याज दरों को घटाने का फैसला कर लिया है। बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दरें सालाना 3 फीसदी से घटाकर 2.90 फीसदी करने का फैसला किया है। बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा।

SBI के बाद PNB ने लिया फैसला
आपको बता दें कि हाल ही में देश के सबसे बड़ सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI) ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटाने का फैसला किया था। अब बैंक के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। SBI ने जहां ब्याज दर को घटाकर सालाना 2.70 प्रतिशत कर दिया तो वहीं अब PNB बैंक ने 1 सितंबर 2021 से इस घटाकर 2.90 फीसदी करने का फैसला किया है। जबकि कोटक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 4 से 6 फीसदी तक ब्याज देते हैं।

पीएनबी में इन बैंकों का विलय
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने एनपीए और घाटे को कम करने के लिए कई बैंकों के विलय का फैसला किया। इसी के तहत पिछले साल ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में कर दिया गया। बैंक के विलय क बाद ग्राहकों को नया चेकबुक और पासबुक लेने का कहा गया।
Axis Bank Alert: खाताधारक ध्यान दें! 1 सितंबर से बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम












Click it and Unblock the Notifications