Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi का तोहफा, महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 4000 रुपए, जानें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। केंद्र सरकार ने महिलाओं को एक और बड़ा तोहफा दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप में करीब 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने आज महिलाओं के खाते में 4000 रुपए भी ट्रांसफर किए हैं। पीएम मोदी ने आज बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट सखी योजना में रजिस्टर्ड सभी महिलाओं के खाते में उऩकी पहली सैलरी ट्रांसफर की है। करीब 20000 बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेन्ट सखी के खाते में 4000 रुपए ट्रांसफर किए हैं। सैलरी के अलावा उन्हें कमीशन में मिलेंगे।

 बैंक सखी के खाते में 4000 रुपए

बैंक सखी के खाते में 4000 रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। पीएम मोदी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को आज 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। वहीं बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट सखी को पहले महीने की सैलरी ट्रांसफर की है। करीब 20000 बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेन्ट सखी को उनके खाते में पहली सैलरी जमा कर दी गई है। आपको बता दें कि बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट लोगों के घर घर जाकर उन्हें वित्तीय सेवायें उपलब्ध कराती है। आपको बता दें कि सरकार ने इन्हें 6 महीने के लिए 4000 रुपए मिलता है। इन बैंक सखी को नियमित सैलरी और कमीशन मिले इसके लिए सरकार उन्हें ये मानदेय देती है।

 कौन बन सकता है बैंक सखी, क्या होता है काम

कौन बन सकता है बैंक सखी, क्या होता है काम

बैंक सखी बनने के लिए महिलाओं को कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। उन्हें बैंकिंग कामों और ऑनलाइन काम की जानकारी होनी चाहिए। इस योजना में उत्तर प्रदेश की महिलाएं हिस्सा ले सकती है और बैंक सखी बन सकती है। इस सरकारी योजना से 58000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाया जा सके।

 इन दस्तावेजों की जरूर

इन दस्तावेजों की जरूर

बैंक सखी बनने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, बैंक का पासबुक, 10वीं पास का मार्कशीट, योजना सर्टिफिकेट, इसके अलावा आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। पीएम ने आज सेल्फ हेल्प ग्रुप को आज 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। वहीं कन्या सुमंगल योजना के तहत सरकार ने बालिकाओं के किस्त ट्रांसफर किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+