PM Modi ने की ब्लैकआउट की अपील, बिजली कंपनियों ने कहा- रात 9 बजे सिर्फ लाइटें करें बंद फ्रिज-टीवी ,पंखे नहीं
नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग की आगुवाई कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए ब्लैकआउट की अपील की है। पीएम मोदी के ब्लैकआउट अपील से बिजली कंपनियों के हाथ-पैर फूले हुए हैं। पावर कंपनियों और बिजली विभाग को ग्रिड फेल होने का खतरा दिख रहा है। दरअसल 9 बजे अचानक देशभर में लाइटें बंद होने के बाद फ्रिक्वेंसी गिरने से ग्रिड के फेल होने की आशंकाएं है। ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वो ब्लैकआउट के दौरान सिर्फ घरों की लाइटें ही बंद करें, बाकी अपकरण नहीं। ऐसे में ग्रिड फेल होने का खतरा कम हो सकता है।

9 बजे 9 मिनट के लिए बंद करें लाइटें
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपली की है कि वो रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइटें बंद करें और दीया और कैंडर जलाएं। लोगों को अपने घरों से दरवाजे, बालकनी, खिड़की के बाहर आकर दिया, कैंडल, टार्च ,मोबाइल फ्लैश जलाने की अपील की है। ऐसे में जब रात 9 बजे 9 मिनट के लिए पूरे देश की लाइटें बंद होंगी तो पावर ग्रिड पर लोड अचानक से कम होगा, जिसकी वजह से ग्रिड के निगेटिव में जाने और फेल होने का खतरा बंढ गया है।
Recommended Video

सिर्फ बंद करें लाइटें, चलने दें फ्रिज-टीवी और पंखे
बिजली कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि पूरे देश में बिजली बंद होने के कारण ग्रिड पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से सभी दुकानें-फैक्ट्रियां बंद है। फैक्ट्रियों के बंद होने पहले ही विद्युत की मांग कम हो गई है। रविवार रात 9 बजे अचानक से डिमांड गिरने से ग्रिड में मांग शून्य हो जाएगी। इससे ट्रांसमिशन लाइन व ग्रिड में वोल्टेज काफी बढ़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वो 9 मिनट के लिए सिर्फ अपने घरों की लाइटें ही बंद करें। ताकि ग्रिड फेल होने से बच सकें।

दीए की लौ से कम होगी कोरोना की नकारात्मकता
यूपी बिजली विभाग के अनुसार, पीएम मोदी ने 9 मिनट घरों की केवल लाइट ऑफ करें। घर के बाकी के बिजली के उपकरणों को चलने दें। वहीं अस्पताल,पुलिस स्टेशन, कार्यालय में भी बिजली ऑन रहेगी। वहीं सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट्स भी ऑन रखें जाएंगे।ऊर्जा मंत्रालय ने भी साफ किया है कि स्ट्रीट लाइट नहीं बंद की जाएगी, साथ ही घरों के अन्य उपकरण बंद करने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश के जरिए लोगों को 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों के बाहर, बालकनी में दीया, कैंडल, टार्च, मोबाइल प्लैश या कोई भी लाइट जलाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications