PM Kisan Samman Yojana: आने वाली है 2000 रु की अगली किस्त, जानिए कैसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम
नई दिल्ली। PM Kisan Samman Yojana के तहत केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाती है। इस योजना के तहत कर्मचारियों के खाते में 2000 रुपए की किस्त भेजी जाती है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत मोदी सरकार ने अप्रैल से लेकर अगस्त के बीच किसानों के खाते में 38,282 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। देश के 9.24 कड़ो किसान परिवारों को इस दौरान इस योजना का लाभ मिला है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में सातवीं किस्त भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही किसानों के खाते में ये रकम सरकार ट्रांसफर करेगी। ऐसे में अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में सरकार की ओर से भेजे जाने वाले 2000 रुपए की सहायता राशि आएगी कि नहीं तो बिना कहीं गए आप घर बैठे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

घर बैठे चके करें किसान सम्मान निधि लिस्ट में अपना नाम
अगर आपने भी मोदी सरकार की किसान योजना किसान सम्मान योजना(PM Kisan Samman Yojana) के लिए आवेदन किया है तो आप pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में हैं या नहीं। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2020 की लिस्ट सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जारी कर दी है। आप वहां जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर किसी दस्तावेज के चलते आपका आवेदन रूका है तो आप ऑनलाइन ही उस डॉक्टूमेंट को जमा भी कर सकते हैं।

वेबसाइट की मदद से खुद जोड़ सकते हैं अपना नाम
सरकार ने किसानों के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई है, जिसकी मदद से pmkisan.gov.in बेवसाइट को लॉग इन कर किसान खुद अपना नाम किसान सम्मान योजना के लिए रजिस्टर्ड कर सकते हैं। इस वेबसाइट के फार्मर कार्नर( Farmer Corner) में जाकर किसान खुद को इस योजना के लिए पंजीकृत कर सकते हैं। वहीं अगर किसान ने पहले पंजीकरण किया है और किसी कारण से उनका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है तो वो यहां से अपने दस्तावेज अपलोड कर अपने पंजीकरण में सुधार कर सकते हैं।

कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम
इस योजना का लाभ पाने वाले किसानों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिसे चेक करने के लिए आपको पहले अपना राज्य, फिर अपना जिला, फिर तहसील और फिर गांव का नाम चयन कर देखना होगा। आप इस योजना से संबंधित सभी जानकारी को यहां से ले सकते हैं। वहीं इस योजना में पंजीकरण के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी इसकी भी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।

इन नंबर पर सीधे कर सकते हैं संपर्क
अगर आप वेबसाइट पर लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं तो इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी, अपना नाम आदि एक फोन नंबर पर फोन कर हासिल कर सकते हैं। इस फोन नंबर पर फोन कर किसान सीधे कृषि मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप ई-मेल आईडी: [email protected] ईमेल कर जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए PM किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266 PM किसान हेल्पलाइन नंबर-155261 PM किसान लैंडलाइन नंबर्स- 011-23381092, 23382401 PM किसान की एक और हेल्पलाइन है- 0120-6025109 पर फोन कर जारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications