Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दामों में लगी आग, मुंबई में कीमत 94 के पार, जानिए अपने शहर का रेट

Petrol prices cross Rs 94/litre in Mumbai, diesel reached 84.63 rs: नई दिल्‍ली। कोरोना और सर्दी की मार सह रहे देशवासियों को इस वक्त महंगे पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए विवश होना पड़ा रहा है। तेल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी ने आम आदमी को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। बुधवार सुबह एक बार फिर से पेट्रोल के दामों में आग लगी है।

पेट्रोल के दामों में लगी आग, मुंबई में कीमत 94 के पार, जानिए अपने शहर का रेट

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Hike: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का Rate | वनइंडिया हिंदी

    आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 94 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जिसने लोगों की पेशानी पर बल डाल दिया है। इससे पहले पिछले हफ्ते राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रीमियम पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर बिका था, मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल का बढ़ना लगातार जारी है, कल उसकी कीमत 61 डॉलर प्रति बैरल चला गया था, जिसका प्रभाव तेल की कीमतों पर पड़ रहा है।

    एक नजर आज के बड़े शहरों के तेल के दामों पर

    पेट्रोल की कीमत आज

    • दिल्ली में पेट्रोल 87.60 रुपए प्रति लीटर
    • कोलकाता में पेट्रोल 88.92 रुपए प्रति लीटर
    • मुंबई में पेट्रोल 94.12 रुपए प्रति लीटर
    • चेन्नई में पेट्रोल 89.96 रुपए प्रति लीटर
    • लखनऊ में पेट्रोल 86.57 रुपए प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ में पेट्रोल 84.31 रुपए प्रति लीटर
    • बेंगलुरु में पेट्रोल 90.53 रुपए प्रति लीटर

    डीजल की कीमत आज

    • दिल्ली में डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर
    • कोलकाता में डीजल 81.31 रुपए प्रति लीटर
    • मुंबई में डीजल 84.63 रुपए प्रति लीटर
    • चेन्नई में डीजल 82.90 रुपए प्रति लीटर
    • लखनऊ में डीजल 79.09 रुपए प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ में डीजल 77.44 रुपए प्रति लीटर
    • बेंगलुरु में डीजल 82.40 रुपए प्रति लीटर

    सरकार का बयान

    पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर सरकार का कहना है कि ये वृद्धि कुछ समय के लिए है और जल्द ही इसमें गिरावट होगी। हालांकि विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगा पाने को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं।

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+