पेट्रोल 1.12 और डीजल 1.24 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ
पेट्रोल 1.12 और डीजल 1.24 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत में 1.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.24 रुपये प्रति लीटर कम हो गए हैं, घटी हुई दरें 16 जून से लागू होंगी। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। 16 जून से डीजल और पेट्रोल की कीमतें रोजाना बदलेंगी। यह व्यवस्था चुनिंदा 5 शहरों में पहले से ही लागू है और अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

एसएमएस या ऐप से जानें कीमत
यूं तो ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर नई कीमत का पता रोजाना चलता ही रहेगा, लेकिन अगर आप चाहें तो एसएमएस या फिर आईओसीएल के मोबाइल ऐप से रोज की कीमतों के बारे में जान सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जिन दिन आपको लगेगा कि डीजल पेट्रोल की कीमतें कम हो गई हैं, उस दिन आप कई दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए तेल खरीद सकते हैं और अपने पैसों की बचत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SMS से ऐसे रोजाना जानें डीजल-पेट्रोल के बदले हुए नए दाम












Click it and Unblock the Notifications