Petrol Price Delhi:दो दिन बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 90.83rs,जानें अपने शहर में रेट

Petrol Price Delhi:दो दिन बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 90.83rs,जानें अपने शहर में रेट

Petrol Price In Delhi: घरेलू बाजार में मंगलवार (23 फरवरी) को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। (Petrol diesel prices) दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, लेकिन उसके 12 दिन पहले से लगातार तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। आज मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 90.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 35 पैसे बढ़कर 81.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 97.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 88.44 प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में एक्सपी पेट्रोल 101.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price : दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम | वनइंडिया हिंदी

    जानिए 2021 के जनवरी और फरवरी में कितना बढ़ा पेट्रोल और डीजल का दाम

    देश के हर शहरों में इस वक्त पेट्रोल और डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। इस महीने पेट्रोल के दाम 13 दिन बढ़े हैं। जिसके बाद पेट्रोल 3.63 रुपये महंगा हुआ। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल में भी काफी उछाल देखने को मिला। इस महीने डीजल के दाम 13 दिनों में 3.84 रुपये महंगा हुआ। 2021 के जनवरी और फरवरी की बात की जाए तो अबतक पेट्रोल 7.12 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं 2021 के जनवरी और फरवरी में डीजल भी 7.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

    जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल और डीजल के दाम

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 23 फरवरी को चेन्नई में पेट्रोल 92.90 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 86.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकात में पेट्रोल 91.12 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 84.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    लखनऊ में पेट्रोल 89.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 81.70 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 93.98 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 86.21 रुपये प्रति लीटर है।

    चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 81.02 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 98.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 89.60 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 88.35 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.97 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 93.25 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 86.57 रुपये प्रति लीटर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+