Petrol-Diesel Price: अभी और भड़केगी पेट्रोल की आग, अब तक 17.48 रु की तेजी, डीजल ने भी पकड़ी रफ्तार
Petrol-Diesel Price: अभी और भड़केगी पेट्रोल की आग, अब तक 17.48 रु की तेजी, डीजल ने भी पकड़ी रफ्तार
नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price. देश में महंगाई चरम पर पहुंच गया है। तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। साल 2021 के 190 दिनों में 68 दिन पेट्रोल-डीजल( Petrol-Diesel) की कीमत में तेजी आई है। पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं डीजल ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जहां पेट्रोल की कीमत( Petrol Price) 101 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है तो वहीं डीजल के दाम( Diesel Rate) भी 90 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है।

अभी और भड़केगी पेट्रोल की आग
अगर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों की बात करें तो इस साल पेट्रोल की कीमत 17.48 रुपए तक महंगा हो चुका है। अभी इस महंगाई से राहत भी मिलने की उम्मीद नहीं है। दरअसल क्रूड ऑयल (Crude Oil) यानी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जो अगले कुछ दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। ऐसे में तेल की कीमतों में तेजी आने की संभावना भी प्रबल है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2021 में क्रूड ऑयल की कीमत में अब तक करीब 48 फीसदी की तेजी आ चुकी है, जो 75 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं बाजार जानकारों के मुताबिक फिलहाल क्रूड ऑयल में नरमी की कोई उम्मीद नहीं है। इसकी कीमत आने वाले दिनों में 80-82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमत में नरमी की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है।

100 के पार पेट्रोल, डीजल ने भी पकड़ी रफ्तार
कोरोना संकट के चलते आम जनता पहले से ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते आम जनता महंगाई के मार को झेल रही है। पेट्रोल के दाम 100 रुपए को पार कर चुके हैं तो वहीं डीजल की कीमत भी 90 रुपए के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गई है। 12 जुलाई को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं डीजल की कीमत 89.72 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गय़ा है। इस बढ़ती तेल की कीमत की सबसे ज्यादा मार आम जनता को झेलना पड़ रहा है।

सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स से कमाए 4.91 लाख करोड़
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तल की बड़ती कीमत को लेकर सरकर पर आरोपों की झरी लगा दी तो वहीं दावा किया कि इस साल में अब तक 69 रुपए तक तेल की कीमत बढ़ चुकी है। वहीं पेट्रोल पर टैक्स के जरिए सरकार ने पिछले 6 महीने में 4.91 लाख करोड़ की कमाई की आपको बता दें कि तेल पर टैक्स का एक बड़ा हिस्सा होता है। जिसमें वैट और एक्साइज ड्यूटी होती है। ये टैक्स राज्य सरकारें तय करती है और हर राज्य में अलग-अलग टैक्स वसूला जाता है।












Click it and Unblock the Notifications