Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
नई दिल्ली, 25 दिसंबर: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें शनिवार (25 दिसंबर) को सुबह जारी कर दी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। नए रेट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं मुंबई में भी तेल के दाम स्थिर हैं। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम?
- चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है।
- भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर है।
- पटना में पेट्रोल 105.92 रुपये और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर है।
-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपये और डीजल 80.09 रुपये प्रति लीटर है।
- गांधीनगर में पेट्रोल 95.35 रुपये और डीजल 89.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपये और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां बदलती हैं और नई दाम जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें लगने के बाद इसकी कीमत तय होती है।












Click it and Unblock the Notifications