Petrol Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी नहीं हुए बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
Petrol Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी नहीं हुए बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
नई दिल्ली, 08 जनवरी: तेल कंपनियों ने शनिवार (08 जनवरी) सुबह पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस साल की शुरुआत में तेल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई थी लेकिन पिछले दो महीने से अधिक समय से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पिछले कई महीनों से देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक हैं। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

जानें बाकी अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
चेन्नई
पेट्रोल - 101.40 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 91.43 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल - 104.67 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 89.79 रुपये प्रति लीटर
भोपाल
पेट्रोल - 107.23 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 90.87 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद
पेट्रोल - 108.20 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 94.62 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरू
पेट्रोल - 100.58 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 85.01 रुपये प्रति लीटर
गुवाहाटी
पेट्रोल - 94.58 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 81.29 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ
पेट्रोल - 95.28 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 86.80 रुपये प्रति लीटर
गांधीनगर
पेट्रोल - 95.35 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 89.33 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम
पेट्रोल - 106.36 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 93.47 रुपये प्रति लीटर
इससे पहले केंद्र सरकार ने 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती की थी। तब से देश में ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बते तेल कंपनियां तय करती हैं। उसी के बाद से नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आप मैसेज और ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications