Fuel Rates: लगातार 18 दिन भी तेल कंपनियों ने दी राहत, चेक कीजिए आज के पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्ली, 04 अगस्त । लगातार 18वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि इस दिन पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि उस दिन भी डीजल के दाम स्थिर थे।हालांकि अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के पीछे इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के भाव में गिरावट है ,जिसका असर हुआ है और इसी कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ नहीं रहे हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

Recommended Video

    Fuel Rates: लगातार 18 दिन भी तेल कंपनियों ने दी राहत, चेक कीजिए आज के पेट्रोल-डीजल की कीमत
    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर
    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार

    135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार

    मालूम हो कि दाम नहीं बढ़ने के बावजूद इंडिया में आज भी सबसे महंगा पेट्रोल राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है, जहां प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 105 रुपये हो गया है। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।

    पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    आपको बता दें कि भले ही आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन पिछले काफी वक्त से दाम बढ़ रहे थे इसलिए कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इस वक्त मानसून सत्र चल रहा है और इसलिए पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल साइकिल से संसद भवन पहुंचे थे। उनके साथ विरोधी दलों ने भी साइकिल मोर्चा निकाला । राहुल गांधी के साथ निम्नलिखित दल शामिल थे।

    • कांग्रेस
    • एनसीपी
    • शिवसेना
    • आरजेडी
    • समाजवादी पार्टी
    • सीपीआईएम
    • सीपीआई
    • आईयूएमएल
    • आरएसपी
    • केसीएम
    • जेएमएम
    • नेशनल कांफ्रेंस
    • टीएमसी
    • एलजेडी
    • डीएमके

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+