Petrol Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या है अपडेट, यहां जानें अपने शहर का रेट

Petrol Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या है अपडेट, यहां जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली, 06 अगस्त: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें शनिवार 06 अगस्त 2022 को 76वें दिन अपरिवर्तित रहीं। यानी आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है, जबकि डीजल 94.27 रुपये पर बिक रहा है।

Petrol Price

दो महीने में देश भर में दो ऑटो ईंधन की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 22 मई 2022 को देश भर में आखिरी बार पेट्रोल -डीजल के दामों को संशोधित किया गया था। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। तब से महाराष्ट्र को छोड़कर पूरे देश में ईंधन की कीमतें अपरिवर्तित रही हैं। महाराष्ट्र में पिछले महीने सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को क्रमश 5 रुपये और 3 रुपये कम कर दिया था।

शहर का नाम पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर) डीजल के दाम (प्रति लीटर)
1.कोलकाता 106.03 92.76
2.चेन्नई 102.63 94.24
3.बेंगलुरु 101.94 87.89
4.हैदराबाद 109.66 97.82
5.पटना 107.24 94.04
6.भोपाल 108.65 93.90
7.लखनऊ 96.57 89.76
8.तिरुवनंतपुरम 107.71 96.52
9.गुरुग्राम 97.18 90.05

आम तौर पर, तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पिछले 15 दिनों और विदेशी विनिमय दरों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया दाता है।

वैश्विक बाजार में, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 10 सेंट (0.1 फीसदी) बढ़कर 96.88 डॉलर प्रति बैरल पर 0653 जीएमटी पर पहुंच गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 21 सेंट (0.2 फीसदी) बढ़कर 90.87 डॉलर पर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+