Petrol Price: कच्चे तेल के दाम फिर चढ़े लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपना शहर का रेट
Petrol Price: कच्चे तेल के दाम फिर चढ़े लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपना शहर का रेट
नई दिल्ली, 05 फरवरी: अंतराष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 04 फरवरी को कच्चे तेल के दाम सात साल के उच्चतम स्तर पर थी। ब्रेंट क्रूड के दाम में शुक्रवार को ही 2.16 डॉलर यानी 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। हालांकि कच्चे तेल के दाम चढ़ने के बाद भी घरेलू बाजारों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। पेट्रोल डीजल के रेट में भारत में 93 दिन से कोई बदलाव नहीं हुए हैं। शनिवार 5 फरवरी 2022 को मेट्रो शहरों में ईंधन की कीमतें लगातार 93 दिनों तक अपरिवर्तित रहीं। कीमतों में बदलाव जून 2017 में शुरू होने के बाद से यह सबसे लंबी अवधि है जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानें मेट्रो सिटी में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मेट्रो शहरों में, ईंधन की दरें अभी भी मुंबई में सबसे अधिक हैं। मूल्य वर्धित कर या वैट के कारण राज्यों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं।
कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वगीं चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जानें बाकी अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम
1. भोपाल
पेट्रोल - 107.23 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 90.87 रुपये प्रति लीटर
2. हैदराबाद
पेट्रोल - 108.20 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 94.62 रुपये प्रति लीटर
3. बेंगलुरू
पेट्रोल - 100.58 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 85.01 रुपये प्रति लीटर
4. गुवाहाटी
पेट्रोल - 94.58 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 81.29 रुपये प्रति लीटर
5. लखनऊ
पेट्रोल - 95.28 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 86.80 रुपये प्रति लीटर
6. गांधीनगर
पेट्रोल - 95.35 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 89.33 रुपये प्रति लीटर
7. तिरुवनंतपुरम
पेट्रोल - 106.36 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 93.47 रुपये प्रति लीटर
8. पोर्ट ब्लेयर
पेट्रोल - 82.96 रुपये प्रति लीटर
डीजल - 77.13 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए क्या करें?
पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन बदलते हैं और तेल कंपनियां इसे सुबह 6 बजे अपडेट करती है। इसका दाम आर मैसेज के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 इस नंबर मैसेज करें। वहीं BPCL के कस्टमर 9223112222 नंबर पर एसएमएस कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications