Petrol Diesel Prices: इन राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol and Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सात महीने से कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में देशव्यापी बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था।

Petrol and Diesel Prices Today 21 January

Petrol and Diesel Prices Today 21 January: देश भर के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शनिवार 21 जनवरी को नहीं बदली है। देश में सरकारी तेल कंपनियो ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के संशोधित दाम जारी कर दिए हैं। पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमत में मामूली बढ़त देखी गई है। हालांकि देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी बदलाव नहीं हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बढ़त

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बढ़त

पंजाब में पेट्रोल के दामों में 54 पैसा इजाफा होने के बाद 96.89 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। पंजाब में डीजल की कीमत में 25 पैसे की गिरावट हुई है। इसके अलावा राजस्थान में भी पेट्रोल के दामों में 42 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, अब राजस्थान में पेट्रोल 108.62 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान में डीजल 12 पैसे बढ़कर 93.47 रुपये बिक रहा है।

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे की उछाल देखी गई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल अब 106.53 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र में डीजल 24 पैसे बढ़कर 92.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु समेत अन्य कुछ अन्य राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

जानिए अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट?

जानिए अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट?

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

7 महीने से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

7 महीने से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सात महीने से अधिक समय से स्थिर बनी हुई हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी देशव्यापी बदलाव पिछले साल 21 मई 2022 को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से कुछ राज्यों ने ईंधन पर वैट की कीमतें भी कम की हैं।

क्यों हर राज्य में अलग-अलग होता है पेट्रोल-डीजल के दाम

क्यों हर राज्य में अलग-अलग होता है पेट्रोल-डीजल के दाम

वैट, माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर जैसे अलग-अलग मानदंडों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs , इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) अपनी कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे संशोधित करते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+