लगातार चार दिन की तेजी के बाद आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का रेट

लगातार 4 दिन की तब्दीली के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। तेल कंपनियों ने हाल ही में 18 दिनों के लंबे अंतराल के बाद तेल की कीमतों में संशोधन किया था।

नई दिल्ली, 8 मई। लगातार 4 दिन की तब्दीली के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। तेल कंपनियों ने हाल ही में 18 दिनों के लंबे अंतराल के बाद तेल की कीमतों में संशोधन किया था। मालूम हो कि भारतीय तेल कंपनियां- बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसीएल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी विनिमय दर के आधार पर तेल की कीमतों में प्रति दिन बदलाव करती हैं।

Petrol Price

पिछले चार दिन की स्थिरिता के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल 91.27 रुपए जबकि डीजल 81.73 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 93.15 रुपए जबकि डीजल 86.65 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये जबकि डीजल की कीमत 88.82 रुपए है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 94.30 जबकि डीजल 86.64 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

Recommended Video

      Petrol Diesel Price: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, जानें अपने शहर का रेट | वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें: कंगना रनौत को हुआ कोरोना, कहा- 'पिछले कुछ दिनों से थकान-कमजोरी थी, लेकिन मैं इसको हरा दूंगी'

      वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 94.86 जबकि डीजल 89.11 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। मालूम हो कि 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद तेल के दामों में बदलाव किया गया था। लगातार चार दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। चार दिन की बढ़ोत्तरी के साथ कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। तेल की कीमतों में बीते मंगलवार से लगातार बदलाव देखने को मिला है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+