Petrol Prices: गुरुग्राम-बेंगलुरु,पुणे समेत कई शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके यहां क्या है रेट
Petrol Diesel Prices: देश में आज गुरुग्राम, बेंगलुरु,पुणे, पटना समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं।

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में गुरुवार 13 अप्रैल को कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 0.04 रुपये बढ़कर 101.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 49 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 97.38 रुपये हो गई है। पटना में पेट्रोल 50 पैसे महंगा होकर 107.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है। रांची में पेट्रोल 0.19 रुपये बढ़कर 100.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
डीजल के दामों की बात करे तो गुरुग्राम और पटना में डीजल 48 पैसे महंगा हो गया है। गुरुग्राम में डीजल 90.24 रुपये प्रति लीटर है और पटना में डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में डीजल 5 पैसे महंगा होकर 87.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पुणे में 0.06 रुपये बढ़कर 92.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
-दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
-मुंबई में पेट्रोल106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.99 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल रेट: 97.38 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर है।
देशभर में मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर जैसे अलग-अलग मानदंडों के आधार पर राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करते हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशव्यापी बदलान पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) समेत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन संशोधित करती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications