Petrol Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जानें भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

Petrol Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जानें भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्ली, 26 फरवरी: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में 26 फरवरी को कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कीमतों में संशोधन नहीं करने का फैसला किया है।

दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल फिलहाल 95.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि शहर में डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये है। पिछले साल नवंबर में पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए गए थे। उसके बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं किए हैं।

जानें बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

जानें बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 91.43 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 89.79 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल की कीमत 108.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 94.62 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल की कीमत 100.58 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 85.01 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल की कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 86.56 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल की कीमत-94.23 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 80.90 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल की कीमत 106.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 93.47 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल की कीमत 95.73 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 87.21 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल की कीमत 95.59 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 86.81 रुपये प्रति लीटर

हर दिन तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

हर दिन तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

नवंबर 2021 में पेट्रोल-डीजल के दामों को रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय मूल्य और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+