Petrol Price: कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है आज की कीमत
Petrol Price:कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है आज की कीमत
नई दिल्ली, 12 फरवरी: तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार (12 फरवरी) को चेन्नई समेत देशभर के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव हुए हैं। हालांकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इन शहरों में लगातार तीन महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमते स्थिर बनी हुई है। चेन्नई, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर और लखनऊ में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव हुए हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल फिलहाल 95.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि शहर में डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

पिछले साल नवंबर में पेट्रोल-डीजल के घटे दाम
वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल की 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। पिछले साल नवंबर में खुदरा दरों को रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय मूल्य और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं।

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
- चेन्नई में पेट्रोल 101.50 रुपये और डीजल 91.52 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल 95.29 रुपये और डीजल 86.81 रुपये प्रति लीटर है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 95.52 रुपये और डीजल 86.74 रुपये प्रति लीटर है।
- नोएडा में पेट्रोल 95.64 रुपये और डीजल 87.14 रुपये प्रति लीटर है।
- जयपुर में पेट्रोल 106.73 रुपये और डीजल 90.40 रुपये प्रति लीटर है।

जानें अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85.01 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत-94.23 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 80.90 रुपये प्रति लीटर है।
-तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 106.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.47 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications