Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर का भाव
नई दिल्ली, 27 दिसंबर: भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के सोमवार (27 दिसंबर) के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में 27 दिसंबर को कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की दर 95.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये पर बिक रहा है।

पिछले महीने की शुरुआत में केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। अब 50 दिन से अधिक समय हो गया है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि दिल्ली में 1 दिसंबर को पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आई थी, जब केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 30% से घटाकर 19.40% करने का फैसला किया था।
जानें बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
-चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.43 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.79 रुपये प्रति लीटर है।
- हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 108.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.62 रुपये प्रति लीटर है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85.01 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.56 रुपये प्रति लीटर है।
- तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल की कीमत 106.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.47 रुपये प्रति लीटर है।
- नोएडा में पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.01 रुपये प्रति लीटर है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 95.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.11 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications