Petrol Price:लगातार 2 महीने से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Price:लगातार 2 महीने से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

नई दिल्ली, 23 जुलाई: देश भर में लगातार 62वें दिन शनिवार 23 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लगातार लगभग 2 महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 94.27 रुपये है।

Petrol Diesel Price

बता दें कि महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले हफ्ते बदलाव किया गया था। राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 5 रुपये और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 3 रुपये कम करने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई।

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा
-वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
-तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर है।
-पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
-भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+