Petrol Price: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट
Petrol Price: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट
नई दिल्ली, 30 जुलाई: पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार 30 जुलाई को पूरे देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 69वें दिन नहीं बदली है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये में बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 94.27 रुपये में उपलब्ध है।

-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है।
-पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है।
-भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है।
-जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर है।
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 8 रुपये और डीजल पर उत्पाद शुल्क 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। 22 मई 2022 को ये नई कीमतें लागू हुई थीं। तब से आज तक पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नगीं किया गया है। देश भर में ईंधन की कीमतें तब से अपरिवर्तित बनी हुई हैं, हालांकि, महाराष्ट्र को इस महीने की शुरुआत में ईंधन की कीमतों में बदलाव का सामना करना पड़ा, जब नई राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में क्रमश 5 रुपये और 3 रुपये की कटौती की।
तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) आमतौर पर विदेशी विनिमय दरों और पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत के आधार पर दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को समायोजित करती हैं। पेट्रोस-डीजल के हर दिन के नए रेट्स सुबह 6 बजे जारी होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications