Petrol Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच क्या है पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
Petrol Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच क्या है पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
नई दिल्ली, 22 सितंबर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। तेल की कीमतों में आज 22 सितंबर 2022 (गुरुवार) को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमत तीन महीने से अधिक समय से स्थिर है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
- नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
- गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर है।
- पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
देश में पेट्रोल-डीजल में आखिरी देशव्यापी बदलाव 21 मई 2022 को किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव करती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications