Petrol Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Petrol Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Petrol and Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारत में 19 नवंबर शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग चार महीने से स्थिर हैं। हालांकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ है लेकिन देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जानिए किस राज्य में हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

जानिए किस राज्य में हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

-राजस्थान में पेट्रोल 0.68 रुपये और डीजल 0.61 रुपये सस्ता हआ है। अब राज्य में राजस्थान में पेट्रोल 108.20 रुपये और डीजल 93.47 रुपये बिक रहा है।

-महाराष्ट्र में पेट्रोल 0.41 रुपये घटकर 106.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.40 रुपये कम होकर 92.73 रुपये बिक रहा है।

-झारखंड में पेट्रोल 0.55 रुपये सस्ता होकर 100.21 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 95.00 रुपये है।

-हिमाचल में पेट्रोल 0.35 रुपये मंहगा हो गया है, वहां पेट्रोल 95.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.31 रुपये बढ़कर 82.15 रुपये बिक रहा है।

-वहीं उत्तर प्रदेश, गुजरात और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ी गिरावट हुई है।

जानिए शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

जानिए शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।

-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

हर दिन सुबह 6 बजे लागू होता है पेट्रोल-डीजल के दाम

हर दिन सुबह 6 बजे लागू होता है पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को हर दिन संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों की वजह से खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं।

21 मई को हुआ था पेट्रोल-डीजल की कीमतों बदलाव

21 मई को हुआ था पेट्रोल-डीजल की कीमतों बदलाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी देशव्यापी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+