Petrol-Diesel Price 06July: पीएम मोदी के भाषण के बाद क्या कम हुए इस राज्य में पेट्रोल के दाम?
Petrol-Diesel Price 06 July: गुरुवार सुबह भी तेल कंपनियों ने तेल के दाम अपडेट कर दिए हैं। आज भी देश में तेल के दामों में कोई फर्क देखने को नहीं मिला है। आज भी देश में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी के एक बयान के बाद से लग रहा है कि एमपी में फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

दरअसल हाल ही में राजधानी भोपाल में पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि 'देश में जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहीं पर पेट्रोल-डीजल 100 रु से भी कम है।' जिसके बाद राज्यवासियों को लग रहा है कि एक बार फिर से एमपी में शिवराज सरकार वैट प्राइस को कम करेगी, हालांकि वो इससे पहले भी दो बार वैट को कम कर चुकी है।
कच्चे तेल के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी
फिलहाल मई 2022 के बाद से देश में तेल का दाम नहीं बढ़ने से लोगों को राहत मिली हुई है जबकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल गिरकर 72.11 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट क्रूड ऑयल 78.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके बावजूद देश में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.04 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications