Petrol-Diesel Price: राहत की खबर, पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे, जानें अपने शहर में तेल का आज का भाव

Petrol-Diesel Price: राहत की खबर, पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे, जानें अपने शहर में तेल का आज का भाव

नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price. पेट्रोल-डीजल के दामों में आज गिरावट आई है। तेल कंपनियों की ओर से 15 सितंबर को जारी किए गए रेट में आज कमी की गई है। पेट्रोल की कीमत( Petrol Price) में जहां से 15 से 17 पैसों की गिरावट आई है तो वहीं डीजल के दाम( Diesel Rate) में 21 से 24 पैसों की गिरावट की गई है।

Petrol-Diesel Price: Good News, Petrol Price Drop 15 Paisa, Diesel Down by rs 21 paisa per Liter, Know rate in Your States

पेट्रोल की कीमत

मंगलवार को सुबह तेज कंपनियों की ओर से जारी की गई कीमत के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 81.86 रुपए से गिरकर 81.72 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 83.36 रुपए से गिरकर 83.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 88.51 रुपए से गिरकर 88.38 रुपए प्रति लीटर हो गई तो वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल 84.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमत 84.29 रुपए प्रति लीटर तो लखनभ में पेट्रोल की कीमत 81.87 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं जयपुर में पेट्रोल की कीमत 88.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 81.93 रुपए प्रति लीटर हो गया। जबकि गुरुग्राम में आज पेट्रो 79.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

डीजल की कीमत

डीजल की आज की कीमत की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 72.78 रुपए से गिरकर 72.56 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में आज डीजल 76.06 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में आज डीजल की कीमत 79.05 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 77.91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज डीजल 77.87 रुपए प्रति लीटर तो लखनऊ में 72.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं जयपुर में आज डीजल की कीमत 81.28 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

कैसे जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए आप RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं। हर शहर को कोड अलग अलग होता है, जिसे आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट से ले सकते हैं। हर दिन तेल कंपनियां 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+