Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से राहत, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से राहत, चेक करें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर फलों-सब्जियों की कीमत पर पड़ रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच रही है। बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार तैयारियां कर रही है तो वहीं बुधवार को लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से थोड़ी राहत मिली। लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

Petrol-Diesel Price give relief, stay unchanged Today, Know latest Fuel rate in your city
13 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत

13 अप्रैल बुधवार को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को स्थिर रखा है। तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई तो वहीं डीजल की कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि 22 मार्च से लेकर पिछले हफ्ते तक तेल की कीमतों में 10 रुपए तक की तेजी आ गई थी। अब देश के महानगरों में आज तेल की कीमतों पर नजर डालते हैं....

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल की कीमत 99.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 110.85 रुपए पर पहुंच गया तो डीजल 100.94 रुपए प्रती लीटर बिक रहा है।

अगर आप भी अपने शहर में आज के पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो अपने फोन से एक SMS कर चेक कर सकते हैं। आपको आज की तेल की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के लिए RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर, एचपीसीएल के लिए HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर और बीपीसीएल के लिए RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। थोड़ी देर बाद आपके मोबाइल फोन पर आपके शहर में आज के पेट्रोल-डीजल की कीमत मैसेज के तौर पर मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+