Petrol-Diesel Price: नोएडा-पटना में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol-Diesel Price: मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है लेकिन यूपी के नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे सस्ता हो गया है, जिसके बाद यहां पर एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.65 रुपये और डीजल का रेट 89.82 रुपये हो गया है जबकि लखनऊ में भी तेल के दाम में एक पैसे की गिरावट हुई है, जिसके बाद यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये और डीजल का रेट 89.76 रुपये लीटर हो गया है।

केवल यूपी ही नहीं बल्कि बिहार के पटना में भी पेट्रोल के रेट में 82 पैसे की गिरावट हुई है तो वहीं डीजल 77 पैसे सस्ता हुआ है। जिसके बाद पेट्रोल का रेट यहां पर 107.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के भाव में गिरावट हुई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 94.83 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.65 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.09 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

एलपीजी सिलेंडर 115 रु हुआ सस्ता
भले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन आज आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है।जिसके बाद दिल्ली में अब इंडेन के 19 किलो का सिलेंडर का दाम 1744 रुपये हो गया है, जिसकी कीमत कल तक 1859.5 रुपये थी। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है, ये पिछले 6 जुलाई के बाद ज्यों के त्यों बने हुए हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications