Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में गिरावट जारी, गाजियाबाद में सस्ता हो गया पेट्रोल
ब्रेंट क्रूड का भाव 79.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का रेट 74.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

Petrol-Diesel Price: सोमवार को भारतीय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं और आज भी चारों महानगरों समेत देश के सभी राज्यों में तेल के दाम स्थिर हैं लेकिन नोएडा और गाजियबाद में तेल के दामों में मामूली गिरावट हुई है। आज नोएडा में पेट्रोल-डीजल 5 पैसे सस्ता और गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 32 पैसे और 30 पैसे सस्ता हुआ है। जिसके बाद नोएडा-गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमश: 96.60 रु, 89.77 रु, 96.26 रु और 89.45 रु हो गई है।
कच्चे तेल में गिरावट जारी
यही नहीं पिछले 24 घंटे के अंदर ब्रेंट क्रूड के दाम में गिरावट देखी गई है, ब्रेंट क्रूड का भाव 79.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का रेट 74.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। हालांकि कच्चे तेल में गिरावट जारी है लेकिन इसके बावजूद भी देश में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं, लोगों को उम्मीद थी कच्चे तेल के दाम होने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटेंगी लेकिन ऐसा फिलहाल अभी तक नहीं हुआ है। आपको बता दें कि तीन दिन पहले ही में संसद में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान कहा था कि 'इंटरनेशनल बाजार में अन्य देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल की कीमतें सबसे कम है।' उन्होंने विपक्ष के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.60 रु रु रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.38 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 96.97 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.51 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.77 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.16 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 89.84 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.74 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications