Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी, नोएडा में फिर सस्ता हुआ पेट्रोल

Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को भारतीय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं और आज भी चारों महानगरों समेत देश के सभी राज्यों में तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है लेकिन नोएडा में पेट्रोल 1 पैसे सस्ता हुआ है लेकिन डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, जिसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.64 रुपये रु लीटर और डीजल का दाम 89.82 रुपये प्रति लीटर है। यही नहीं पिछले 24 घंटे के अंदर ब्रेंट क्रूड के दाम में गिराव'ट देखी गई है, ब्रेंट क्रूड का भाव 81.21 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का रेट 76.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

तो वहीं गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के मद्देनजर अन्य देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल की कीमतें सबसे कम हैं और साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि देश के छह गैर भाजपा राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर वैटचार्ज कम नहीं किया जिसके बाद इन राज्यों में तेल की कीमतें अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा है। ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और झारखंड।
ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.64 रुपये रु रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.38 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 96.97 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.51 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.16 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 89.84 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.74 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications