Petrol-Diesel Price 01 May: कॉमर्शियल LPG तो हुआ सस्ता, क्या पेट्रोल के भी घटे दाम ?
Petrol-Diesel Ka aaj ka daam: महीने की पहली तारीख को भी तेल के दामों में कोई चेंज ना होने से लोग फिलहाल राहत में है।

Fuel Price Today: सोमवार की सुबह आम लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है क्योंकि आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। मई महीने की पहली तारीख को 19 किलोग्राम के एलीपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपए की कटौती हुई है जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 171.50 रु हो गया है।
पेट्रोल के रेट पर फर्क नहीं पड़ा
फिलहाल एलपीजी के दाम कम होने के बाद से लोगों को लगा कि शायद पेट्रोल के रेट पर भी फर्क पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आज भी देश के सभी राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि कुछ जगहों पर मामूली परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
आज पंजाब में पेट्रोल 26 और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है। तो वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल के दामों में कमी आई है। बीते 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड का भाव 79.80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का भाव 76.26 डॉलर हो गया है। फिलहाल देश में तेल के भाव ना बढ़ने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिली हुई है।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 108.12 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.86 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications