Petrol-Diesel Price: नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल, चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं, आज भी चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। लेकिन नोएडा में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद आज यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.76 रुपये में और 1 लीटर डीजल 89.93 रुपये में बिक रहा है तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा हो गया है। जिसके बाद लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.62 रुपये और डीजल का रेट 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट जारी है। यहां पर ब्रेंट क्रूड का भाव 94.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, इसके बावजूद घरेलू तेल की कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.76 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.62 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.93 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.09 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.81 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications