Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, जानिए सस्ता या महंगा हुआ तेल
हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था इंडिया अब तेल के खरीदने के लिए Market Card का प्रयोग करेंगा।

Petrol-Diesel Ka aaj ka daam: रविवार को भी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे तेल के नए दाम जारी कर दिए हैं, आज भी देश के सभी महानगरों समेत लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है , जिससे आम आदमी को राहत मिली हुई है जबकि ग्लोबल मार्कट में तेल के दामों में उतार-चढ़ाव तेजी से जारी है। बीते 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड का भाव 82.21 डॉलर डॉलर प्रति और 75.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। लेकिन इसके बाद भी घरेलू तेल की कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ाया है।
हमें जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, हम खरीदेंगे
आपको बता दें कि हाल ही में हुए भारत ऊर्जा सप्ताह सम्मेलन के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था इंडिया अब तेल के खरीदने के लिए Market Card का प्रयोग करेगा और हमें जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, हम खरीदेंगे। अगर पुरी की बातों पर अमल किया गया तो निश्चित तौर पर देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाएगा।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 97 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.48 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 96.77 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.26 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 90.14 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.54 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.45 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications