Petrol Diesel Price : रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में मिली राहत या चली जेब पर कैंची, जानिए आज का रेट

Petrol Diesel Price : रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में मिली राहत या चली कैंची, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है। देश के अधिकांश शहरों में तेल की कीमत 100 रुपए के पार हो गई है। महंगे पेट्रोल और डीजल के कारण ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ रही है, जिसका असर फल, सब्जियों, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर देखने को मिल रहा है। पिछले 16 दिनों में पेट्रोल के दामों में अब तक 10 रुपए की बढ़त आ चुकी है। वहीं रविवार , 10 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को स्थिर रखा है।

तेल की आज की कीमत

तेल की आज की कीमत

आज तेल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थित रखा है। तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद आज जनता को थोड़ी राहत मिली है। ये लगातार चौथा दिन है जब तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। 6 अप्रैल, बुधवार को तेल की कीमतें आखिरी बार बढ़ी थी, जिसके बाद से तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है।

 10 रुपए बढ़े दाम

10 रुपए बढ़े दाम

वहीं पिछले 17 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें अलग-अलग हैं। क्योंकि हर राज्य सरकार अपने अपने प्रदेश में तेल पर अलग-अलग वैट वसूलती है, जिसके आधार पर अलग-अलग रेट है। अगर देश के महानगरों की बात करें तो आज वहां पेट्रोल-डीजल की कीमत कुछ इस तरह से हैं।

 महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत

महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत

  • दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर।
  • कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए प्रति लीटर।
  • मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपए प्रति लीटर।
  • दिल्ली में आज डीजल की कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
  • मुंबई में 104.77 रुपए प्रति लीटर।
  • कोलकाता में 96.83 रुपए प्रति लीटर।
  • चेन्नई में आज डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल की कीमत

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल की कीमत

आप अपने घर से ही अपने शहर में तेल की कीमतों के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको तेल कंपनी के नंबर पर SMS भेजना होगा। प्राइस चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहकों को RSP<�डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा। एचपीसीएल (HPCL) के लिए HPPRICE <�डीलर कोड> के साथ 9222201122 नंबर पर भेजना होता तो वहीं BPCL के ग्राहकों को RSP<�डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर मैसेज भेजना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपके शहर में तेल की ताजा कीमतें मैसेज के साथ आ जाएगी।

Axis बैंक और IDBI बैंक को लगा जोर का झटका, RBI ने ठोका 90 लाख का जुर्माना, क्या होगा खाताधारकों पर असर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+