Fuel Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के आज दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
Fuel Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के आज दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
नई दिल्ली, 16 अगस्त: पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं। 16 अगस्त को ओएमसी द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये है। वहीं डीजल 94.27 रुपये पर बिक रहा है।

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत?
-चेन्नई में पेट्रोल102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत
कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार की सुबह गिरावट हुई है क्योंकि चीन के आर्थिक आंकड़ों ने वैश्विक मंदी की आशंकाओं को फिर से शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 90 सेंट की गिरावट के साथ 94.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। रॉयटर्स के मुताबिक, डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 सेंट की गिरावट के साथ 88.60 डॉलर प्रति बैरल पर था।

21 मई से देश में नहीं बदले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
हाल ही में महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट की गई थी। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये की कटौती की घोषणा की थी और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। वैट में कटौती से महाराष्ट्र के सरकारी खजाने पर सालाना आधार पर 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।
वहीं देश के बाकी हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 21 मई से स्थिर हैं, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications