Petrol Price: टंकी फुल कराने से पहले जान लें किस दाम पर बिक रहे हैं आज पेट्रोल-डीजल, देखिए लेटेस्ट रेट

Petrol Price: टंकी फुल कराने से पहले जान लें किस दाम पर बिक रहे हैं आज पेट्रोल-डीजल, देखिए लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली, 30 अगस्त: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत मंगलवार 30 अगस्त 2022 को स्थिर रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। देश में पिछले 3 महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये है। वहीं डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

जानिए बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।

-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर के दामों पर बिक रहा है।

सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों में होता है बदलाव

सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों में होता है बदलाव

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं।

महाराष्ट्र में हाल ही में पेट्रोल के दामों में की गई थी कटौती

महाराष्ट्र में हाल ही में पेट्रोल के दामों में की गई थी कटौती

महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हाल ही में पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती की गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने की शुरुआत में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। वैट में कटौती से महाराष्ट्र के सरकारी खजाने पर सालाना आधार पर 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

मई में हुआ था पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

मई में हुआ था पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदला 21 मई 2022 को हुआ था। जो अब तीन महीने से अधिक समय से स्थिर है। 21 मई 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+